बिज़नेस

RBI ने भुगतान व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए जारी किये दिशानिर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भुगतान व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के मकसद से मंगलवार को कदम उठाया। उसने कहा कि गैर-बैंक भुगतान व्यवस्था से जुड़े परिचालकों को संदिग्ध लेनदेन गतिविधियों की पहचान और इस बारे में सतर्क करने के लिए वास्तविक समय पर धोखाधड़ी निगरानी उपाय करने होंगे। गैर-बैंक पीएसओ के लिए साइबर मजबूती और डिजिटल भुगतान सुरक्षा नियंत्रण पर जारी ‘मास्टर’ यानी मूल दिशानिर्देश के अनुसार इसके साथ ही गैर-बैंक भुगतान व्यवस्था से संबद्ध परिचालकों (पीएसओ) को यह सुनिश्चित करना होगा कि मोबाइल एप्लिकेशन का अगर उपयोग नहीं हो रहा हो तो एक निश्चित अवधि के बाद वह खुद-ब-खुद बंद हो जाए और ग्राहकों को फिर से लॉगिन करने की जरूरत पड़े। निर्देश मंगलवार से प्रभावी हो गया है। लेकिन आरबीआई ने पीएसओ को आवश्यक अनुपालन संरचना तैयार करने के लिए पर्याप्त समय प्रदान करने के मकसद से चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वयन भी निर्धारित किया है।

आरबीआई ने कहा कि निर्देशों का उद्देश्य साइबर मजबूती पर जोर के साथ पूरी सूचना सुरक्षा तैयारियों के लिए एक रूपरेखा प्रदान कर पीएसओ की भुगतान व्यवस्था सुरक्षा में सुधार करना है। आरबीआई ने मोबाइल भुगतान के संबंध में कहा कि पीएसओ को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ग्राहक के साथ बातचीत के दौरान एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल के साथ प्रमाणित सत्र बरकरार रहे। केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘किसी भी हस्तक्षेप की स्थिति में यदि ग्राहक एप्लिकेशन बंद कर देता है, तो सत्र समाप्त कर दिया जाएगा। और प्रभावित लेनदेन का समाधान किया जाएगा या उसे वापस कर दिया जाएगा।’’

इसके अलावा, पीएसओ को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निष्क्रियता की एक निश्चित अवधि के बाद मोबाइल एप्लिकेशन पर ऑनलाइन सत्र खुद-ब-खुद बंद हो जाए और ग्राहकों को फिर से लॉगिन करने करने की जरूरत पड़े। आरबीआई ने कहा कि कार्ड नेटवर्क को कार्ड, बैंक पहचान संख्या (बीआईएन) के साथ-साथ कार्ड जारीकर्ता स्तर पर लेनदेन सीमा को क्रियान्वित करने की सुविधा प्रदान करनी चाहिए।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल PM-Kisan की 22वीं किस्त के रूप में 9.32 करोड़ किसानों के खातों में ₹18,640 करोड़ की राशि सीधे तौर पर हस्तांतरित करेंगे

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित किया।…

1 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर वैश्विक सम्मेलन (GCWAS-2026) को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर…

3 मिनट ago

आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम घोषित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम…

7 घंटे ago

एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर में भारत ने वेल्स को 4-1 से हराया

F.I.H- हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2026 में, भारतीय टीम ने कल शाम हैदराबाद में…

7 घंटे ago

विशेष उड़ानों के जरिए लेबनान से 177 भारतीय और कतर से 500 से अधिक भारतीय स्वदेश लौटे

भारत ने पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों की सहायता बढ़ा दी है। लेबनान और कतर…

7 घंटे ago