बिज़नेस

वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 8.2% की वृद्धि का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में वृद्धि दर 7.0% रहने का अनुमान

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय इस प्रेस नोट में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनंतिम अनुमान (पीई) और 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए जीडीपी के तिमाही अनुमानों के साथ-साथ स्थिर (2011-12) और वर्तमान दोनों कीमतों पर जीडीपी के व्यय घटकों के संबंधित अनुमान जारी कर रहा है।

वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के लिए आर्थिक गतिविधि के प्रकार और सकल घरेलू उत्पाद के व्यय घटकों के आधार मूल्‍यों पर सकल मूल्य संवर्धन (जीवीए) के साथ सकल/शुद्ध राष्ट्रीय आय और प्रति व्यक्ति आय का अनुमान स्थिर (2011-12) और वर्तमान कीमतें विवरण 1 से 4 में दी गई हैं।

मुख्य बातें:

  • वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 8.2% की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में वृद्धि दर 7.0% रही। नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद में वित्त वर्ष 2023-24 में 9.6% की वृद्धि दर देखी गई है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 14.2% थी।
  • वास्तविक सकल मूल्य संवर्धन (जीवीए)  में 2023-24 में 7.2% की वृद्धि हुई है, जबकि 2022-23 में यह 6.7% थी।  सकल मूल्य संवर्धन (जीवीए) में वृद्धि का मुख्य कारण 2023-24 में विनिर्माण क्षेत्र में हुई 9.9% की महत्वपूर्ण वृद्धि रही जो 2022-23 के दौरान -2.2% रही थी और साथ में खनन एवं उत्खनन क्षेत्र में 2022-23 में 1.9% की तुलना में 2023-24 में 7.1% के दौरान हुई वृद्धि भी इसकी कारण रही।
  • वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में वास्तविक जीवीए और वास्तविक जीडीपी में क्रमशः 6.3% और 7.8% की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए नाममात्र जीवीए और नाममात्र जीडीपी में वृद्धि दर क्रमशः 8.0% और 9.9% होने का अनुमान लगाया गया है।

वार्षिक अनुमान और वृद्धि दर

वास्तविक जीडीपी या स्थिर मूल्यों पर जीडीपी वर्ष 2023-24 में ₹173.82 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है, जबकि वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी का पहला संशोधित अनुमान (एफआरई) ₹160.71 लाख करोड़ है। 2023-24 के दौरान वास्तविक जीडीपी में वृद्धि दर 2022-23 के 7.0% की तुलना में 8.2% होने का अनुमान है। नाममात्र जीडीपी या वर्तमान मूल्यों पर जीडीपी वर्ष 2023-24 में ₹295.36 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है, जबकि 2022-23 में यह ₹269.50 लाख करोड़ रही थी। इस तरह यह 9.6% की वृद्धि दर दर्शाता है।

2023-24 की चौथी तिमाही में वास्तविक जीडीपी या स्थिर कीमतों पर जीडीपी ₹47.24 लाख करोड़ होने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की चौथी तिमाही में यह ₹43.84 लाख करोड़ थी, जो 7.8% की वृद्धि दर दर्शाती है। 2023-24 की चौथी तिमाही में नाममात्र जीडीपी या वर्तमान कीमतों पर जीडीपी ₹78.28 लाख करोड़ होने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की चौथी तिमाही में यह ₹71.23 लाख करोड़ थी, जो 9.9% की वृद्धि दर प्रदर्शित करती है।

2023-24 की चौथी तिमाही में वास्तविक जीवीए ₹42.23 लाख करोड़ होने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की चौथी तिमाही में यह ₹39.74 लाख करोड़ थी, जो 6.3% की वृद्धि दर दर्शाती है। 2023-24 की चौथी तिमाही में नाममात्र जीवीए ₹70.97 लाख करोड़ रहने का अनुमान है, जबकि 2022-23 की चौथी तिमाही में यह ₹65.74 लाख करोड़ था, जो 8.0% की वृद्धि दर दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

25 मिनट ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

47 मिनट ago

UPI पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने–देन पर यूपीआई मर्चेंट डिस्‍काउंट दीपावाली के बाद लागू

यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…

53 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा, भारत की प्रगति सामूहिक विकास और साझा अवसरों पर टिकी हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…

1 घंटा ago

भारत ने पहली बार बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की

भारत, नई दिल्‍ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…

1 घंटा ago

IMF ने 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…

1 घंटा ago