बिज़नेस

RECPDCL ने राजस्थान IV-ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (RECPDCL), विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में महारत्न सीपीएसयू आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इस कंपनी ने परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात राजस्थान IV-ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एईपीएल) को सौंप दिया है। यह परियोजना राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र चरण-IV (जैसलमेर/बाड़मेर कॉम्प्लेक्स) से बिजली की निकासी की सुविधा प्रदान करेगी ।

मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एईपीएल) बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर उपरोक्त ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से एक ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (टीएसपी) के रूप में उभरी है।

इस परियोजना में फतेहगढ़-IV में 765/400 केवी, 4×1500 एमवीए और 400/220 केवी, 5×500 एमवीए पूलिंग स्टेशन, 184.56 किलोमीटर 400 केवी लाइन और संबंधित कार्य शामिल हैं।

आरईसीपीडीसीएल के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी टीएससी बोश ने एसपीवी को आरईसीपीडीसीएल, एईपीएल और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एईपीएल के निदेशक (बीडी) नवीन मुंजाल को सौंपा है। इस परियोजना को 2 साल में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने 48वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता में टीम इंडिया के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर विश्व कौशल प्रतियोगिता, शंघाई 2026…

1 मिनट ago

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सैन्‍य कार्य विभाग के सचिव लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने प्रोजेक्ट सीबर्ड का उद्घाटन किया

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सैन्‍य कार्य विभाग के सचिव जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने…

4 मिनट ago

NLMC ने नई दिल्ली में HIL (इंडिया) लिमिटेड के 5.119 एकड़ प्रमुख फ्रीहोल्ड भूखंड के मुद्रीकरण के लिए बोलियां आमंत्रित कीं

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी)…

6 मिनट ago

सरकार ने निर्धारित दवाओं पर खुदरा विक्रेताओं और थोक विक्रेताओं के विज्ञापनों पर सख्त प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाओं से संबंधित विज्ञापनों…

8 मिनट ago

NHAI द्वारका एक्सप्रेसवे पर 25 डीजी सेटों पर रेट्रोफिट उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण स्थापित करेगा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारे पर पर्यावरण संरक्षण उपायों को सुदृढ़ करने…

10 मिनट ago

भारत और माली ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विश्व कपास दिवस मनाया

संयुक्त राष्ट्र में भारत और माली के स्थायी मिशनों ने विश्व कपास दिवस के अवसर…

12 मिनट ago