insamachar

आज की ताजा खबर

Red alert for extremely heavy rains in some areas of Odisha, West Bengal, Chhattisgarh and Maharashtra today
भारत मौसम

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्‍तीसगढ़ और महाराष्‍ट्र के कुछ क्षेत्रों में आज अत्‍यधिक तेज़ बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, झारखंड, केरल और माहे, मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

इधर, दिल्ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *