भारत

इंडियास्किल्स प्रतियोगिता (आईएससी) 2025 के लिए पंजीकरण शुरू: शीर्ष प्रतिभाओं की होगी खोज

मंच तैयार है और ध्यान देश की अगली पीढ़ी के कौशल चैंपियनों पर है क्योंकि इंडियास्किल्स प्रतियोगिता (आईएससी) 2025 के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। यह प्रतियोगिता व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास में उत्कृष्टता का गुणगान करने का देश का प्रमुख मंच है। केंद्र सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने आज आईएससी 2025 के लिए पंजीकरण लिंक खोल दिया है। इस प्रतियोगिता में 63 कौशल शामिल होंगे, जिनके लिए सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा करेंगे। पंजीकरण स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 है।

यह द्विवार्षिक प्रतियोगिता देश के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान करने और उन्हें तराशने तथा पुरस्कृत करने के लिए डिज़ाइन की गई है, ताकि उन्हें विश्व कौशल प्रतियोगिता (डब्ल्यूएससी) 2026 जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार किया जा सके। यह प्रतियोगिता दुनिया भर के युवा पेशेवरों के लिए सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता है, जिसमें 60 से अधिक कौशल क्षेत्रों में युवाओं के कौशल और विशेषज्ञता का प्रदर्शन होता है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना और आज की अर्थव्यवस्था में कुशल कार्य के महत्व को समझना है।

इस प्रतियोगिता में देश के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को विशिष्ट आयु मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है। न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। सामान्यतः प्रतिभागियों का जन्म 1 जनवरी 2004 को या उसके बाद होना चाहिए। साइबर सुरक्षा, मेक्ट्रोनिक्स, विमान रखरखाव आदि जैसे कुछ उन्नत तकनीकी कौशल के लिए प्रतिभागियों का जन्म 1 जनवरी 2001 को या उसके बाद होना चाहिए।

इंडियास्किल्स 2025 में संरचित और बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया का पालन किया जाता है। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक कौशल के लिए आवेदन कर सकता है। प्रतियोगिता दो मुख्य ट्रैकों में आयोजित की जाएगी। ट्रैक I में राज्य कौशल विकास मिशनों (एसएसडीएम) की ओर से आयोजित राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताएं शामिल हैं, जबकि ट्रैक II राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा न चुने गए कौशलों के लिए आयोजित की जाएंगी और इसका नेतृत्व सेक्टर स्किल काउंसिल (एसएससी) द्वारा किया जाएगा। दोनों ट्रैक क्षेत्रीय कौशल प्रतियोगिताओं (आरएससी) में शामिल होंगे, जिसके बाद बूट कैंप और अंतिम राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीम-आधारित दोनों तरह के कौशल शामिल हैं, जो वर्ल्डस्किल्स इंटरनेशनल द्वारा निर्धारित श्रेणियों के साथ निकटता से जुड़े हैं।

क्षेत्रीय प्रतियोगिताएं पांच क्षेत्रों उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम और पूर्वोत्तर में आयोजित की जाएंगी, जबकि अंतिम इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन एमएसडीई केंद्रीय रूप से करेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेताओं को विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026 और अन्य अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लिथियम और निकेल प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 2,814 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली पूंजीगत व्यय सहायता योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच वर्षों की अवधि के लिए…

50 मिनट ago

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 92 गीगावॉट ग्रिड-स्केल ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के विकास के लिए 14,500 करोड़ रुपये की व्यवहार्यता अंतर वित्त पोषण योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष…

51 मिनट ago

लोक सभा अध्यक्ष ने तिरुवनंतपुरम में संसद तथा विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया

संसद तथा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के विधानमंडलों की लोक लेखा समितियों के सभापतियों के दो दिवसीय…

55 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल एशियाई पैरा खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ परस्‍पर बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर 2026 को सायं लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा…

58 मिनट ago

भारतीय रेल ने अक्टूबर 2026 में 145.07 मिलियन टन माल ढुलाई की

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर 2026 के दौरान अपना शानदार परिचालन प्रदर्शन जारी रखा और माल…

3 घंटे ago