उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के धराली-हर्षिल आपदाग्रस्त क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान जोरों पर है। अभियान में बड़ी संख्या में राहत कर्मियों के साथ ही हवाई सेवा, आधुनिक तकनीक और उपकरणों की मदद ली जा रही है। अब तक 775 लोगों को बचाया गया है।
आपदा प्रभावित धराली-हर्षिल क्षेत्र में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू करने का अभियान जारी है। प्रभावित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। साथ ही बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सड़क सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर से कार्य किए जा रहा है।
वहीं, सेना के जवान, लिमचिगाढ़ में बैली ब्रिज बनाने के काम में भी युद्धस्तर पर जुटे हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें मौके पर प्रभावितों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड…
तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा तथा असम की एक लोकसभा सीट पर…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया…
सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगाए जाने वाले मार्जिन…
हूती विद्रोहियों ने कल सऊदी अरब पर नए मिसाइल हमले करने का दावा किया। इन…