मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘रेमल’ चक्रवाती तूफान अब पश्चिम बंगाल में सागर द्वीप समूह से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और बांग्लादेश में खेपुपारा से 300 किलोमीटर दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम में है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युजंय महापात्रा ने बताया कि यह अगले छह घंटे में गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और आधी रात के समय बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम तटों के बीच से गुजरेगा।
बंगाल की खाडी में जो साइक्लोन स्ट्रॉम रेमाल कल केन्द्रित हुआ था वो धीरे-धीरे उत्तर की दिशा में गति कर रहा है। और आज मिडनाईट तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट को सागर आईलैंड और खेपुपारा के बीच में हिट करेगा। इसकी विंड स्पीड 100 से 120 किलोमीटर पर ऑवर टू 135 किलोमीटर पर ऑवर होने की संभावना है। ए लॉट ऑफ विंड साउथ एंड नार्थ ऑफ परगना जिले में होने की संभावना है। इसके प्रभाव में ऑलरेडी कोस्टल वेस्ट बंगाल में बारिश शुरू हो चुकी है। कोलकाता में बारिश हो रही है। बारिश की संद्रता धीरे-धीरे बढेगी। और नून से हेवी रेन फॉल शुरू होने की संभावना है। इसीलिए हम कन्टीन्यूसली वार्निग दे रहे हैं हर तीन घंटे और ये जारी रहेगा।
रेमल के प्रभाव से मणिपुर में आज से 29 मई तक कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना है।
क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार…
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सोमवार सुबह…
प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लाइन मेडल…
सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रम की 320 सीटें…
गृह मंत्रालय, सेना के सहयोग से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 60…
देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार…