भारत

मुंबई के घाटकोपर इलाके में बचाव और तलाशी अभियान पूरा

राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने मुंबई के घाटकोपर इलाके में बचाव और तलाशी अभियान बंद कर दिया है। सोमवार को धूलभरी आंधी के बाद इस इलाके में एक बडा होर्डिंग गिर गया था। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई थी और 75 लोग घायल हुए थे।

शवों को बाहर निकालने के बाद आज सुबह बचाव और खोज अभियान बंद किया गया। मुंबई के नागरिक आयुक्‍त भूषण गंगरानी ने कहा कि घटना स्‍थल की जांच कर यह सुनिश्चित किया गया है कि मलबे में और कोई न फंसा हो।

घटनास्‍थल से मलबा हटाने का काम जारी है। आयुक्‍त ने कहा कि सभी अवैध होर्डिंग को हटाने के लिए भी तेजी से कार्रवाई की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि कोई भी होर्डिंग लगाने से पहले उसकी मजबूत नींव और स्थिरता की जांच की जानी चाहिए।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 60 हजार स्‍वेच्‍छा कर्मियों का नागरिक सुरक्षा नेटवर्क तैयार करेगा

गृह मंत्रालय, सेना के सहयोग से 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 60…

38 सेकंड ago

केंद्र ने निर्धारित समय–सीमा से पहले ही देशभर में 11 करोड़ किसान पहचान–पत्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया

देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार…

2 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) कर्मियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सभी कर्मियों को आईटीबीपी की…

8 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश और ओडिशा की यात्रा करेंगे। सुबह…

10 मिनट ago