उत्तराखंड के चमोली जिले में माणा गांव के पास भीषण हिमस्खलन की घटना के बाद बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। कुल 55 श्रमिक बर्फ के नीचे फंस गए थे जिनमें से 33 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 22 की तलाश जारी है। चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों और बर्फबारी के बावजूद सुरक्षाबल बचावकार्य में जुटे हुए हैं। हमारी संवाददाता ने बताया है कि घायल श्रमिकों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिमस्खलन में चार मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें आईटीबीपी सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्यों के लिए बीआरओ की मशीनें बर्फ हटाने में लगी हुई हैं, और आज मौसम अनुकूल रहने पर एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से भी रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी की जा रही है, और जिला प्रशासन को हर संभव मदद दी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में आपदा कंट्रोल रूम स्थापित करने और रेस्क्यू ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार राहत कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…