मध्य प्रदेश में राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है। इस आशय के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुहर लगायी गई।
मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए यह बढ़ा हुआ आरक्षण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी श्रेणियों पर लागू होगा। इसके तहत हर श्रेणी के लिए निर्धारित आरक्षित पदों में से 35 फीसदी पद उसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को मिलेंगे।
गौरतलब है कि पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला आरक्षण बढ़ाकर 35 फीसदी करने की घोषणा की थी परन्तु विधानसभा चुनाव के कारण इसे कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिल पायी थी। अब इसे राजपत्र में भी प्रकाशित कर दिया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…