भारत

पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में विरोध प्रदर्शन के बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने इस्तीफा दिया

पश्चिम बंगाल में द्वितीय वर्ष की स्‍नातकोत्‍तर प्रशिक्षु डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में विरोध प्रदर्शन के बीच आर जी कर आयुर्विज्ञान कॉलेज और अस्‍पताल के प्रिंसिपल संदीप घोष ने इस्‍तीफा दे दिया है।

संदीप घोष ने विरोध प्रदर्शन करने वाले मेडिकल विद्यार्थियों और अन्‍य कर्मचारियों को अस्‍पताल परिसरों में विरोध प्रदर्शन रोकने का आग्रह किया है।

प्रदर्शनकारी अपनी चार मांगों के पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने पर अडे हुए हैं। इससे पहले पुलिस ने आगे की जांच के लिए इस मामले में एक नागरिक स्‍वयंसेवक को गिरफ्तार किया है।

राज्‍य स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कॉलेज के पूर्व चिकित्‍सा अधीक्षक और वाइस प्रिंसिपल डॉक्‍टर संजय वशिष्‍ठ के स्‍थानांतरण की घोषणा पहले ही कर दी है।

इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के साथ दुष्‍कर्म और हत्या के मामले में अगर पुलिस अगले रविवार तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची तो इस मामले को केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो को सौंप दिया जाएगा।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

16 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

16 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago