भारत

PMGSY-IV के तहत त्रिपुरा में 211.71 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-IV के तहत वित्त वर्ष 2026-27 के बैच-I में त्रिपुरा राज्य के लिए 163.872 किलोमीटर लंबाई की 96 सड़क परियोजनाओं को 211.71 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मंजूरी प्रदान की है।

इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य की 96 बसावटों को पहली बार बारहमासी सड़क संपर्क उपलब्ध कराया जाएगा। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को स्कूलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण बाजारों तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी, जिससे उनके सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

बारहमासी सड़क संपर्क उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा राज्य में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा सकेगा। ये परियोजनाएं विकसित भारत के निर्माण के सरकार के संकल्प को भी आगे बढ़ाने में सहायक होंगी।

इन नई स्वीकृतियों के अतिरिक्त, अब तक पीएमजीएसवाई के तहत त्रिपुरा राज्य में 6,284 किलोमीटर लंबाई की 1,594 सड़क परियोजनाओं तथा 66 पुलों को मंजूरी दी जा चुकी है, जिनकी कुल लागत 4,479 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को सुदृढ़ करने और समावेशी एवं सतत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

6 घंटे ago

एशियन गेम्स 2026 का समापन आज, भारत की ध्वजवाहक निशानेबाज होंगी नीरू धांडा

एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…

6 घंटे ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…

6 घंटे ago

पाकिस्तान से जारी अवैध घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी तलब

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…

6 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

1 दिन ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

1 दिन ago