खेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में विराट कोहली ने कल रात रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की छह विकेट की जीत के दौरान इतिहास रचा और कई कीर्तिमान ध्‍वस्‍त किए। कोहली ने 60 गेंद में नाबाद 105 रन बनाए। यह आईपीएल में उनका 9वां शतक है जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी के सबसे ज़्यादा शतक हैं। वे टी-20 में सबसे तेज दस हजार रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने क्रिस गेल का कीर्तिमान ध्‍वस्‍त करते हुए 409 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। गेल ने 423 पारियों में यह रिकार्ड बनाया था। कोहली ने इस आईपीएल में 400 रन भी पूरे कर लिए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 19 ओवर और एक गेंद में 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाकर मैच जीत लिया। विराट कोहली को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में आज शाम साढे सात बजे धर्मशाला में पंजाब किंग्‍स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा।

Editor

Recent Posts

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

41 मिनट ago

एशियन गेम्स 2026 का समापन आज, भारत की ध्वजवाहक निशानेबाज होंगी नीरू धांडा

एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…

43 मिनट ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…

45 मिनट ago

पाकिस्तान से जारी अवैध घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी तलब

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…

47 मिनट ago

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

1 दिन ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

1 दिन ago