आईपीएल क्रिकेट में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खिताबी मुकाबला होगा। दोनों टीम अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी।
फाइनल में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो उनका लक्ष्य यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने का 18 साल का इंतजार खत्म करना होगा। सभी के निगाहें बेंगलुरु के विराट कोहली पर टिकी रहेंगी, जो शुरू से आरसीबी से जुड़े होने के बावजूद अभी तक अपनी टीम को आईपीएल का चैंपियन नहीं बना पाए। आरसीबी और कोहली का यह चौथा फाइनल होगा। उधर पहले क्वालीफायर में आरसीबी से मिली करारी हार के बावजूद, श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम ने 11 वर्षों के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…
भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…
70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…