भारत

रॉयल सऊदी नौसेना बल (RSNF) के प्रशिक्षु, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) में शामिल हुए

रॉयल सऊदी नेवल फोर्सेज (आरएसएनएफ) के किंग फहद नेवल अकादमी के 76 प्रशिक्षु 24 जून 24 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन, (1टीएस) में शामिल हुए। यह प्रशिक्षुओं का दूसरा बैच है, जो प्रशिक्षु प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के साथ प्रशिक्षण लेगा। पहला बैच मई-जून 2023 में इसी तरह का प्रशिक्षण ले चुका है।

इस अवसर पर, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के वरिष्ठ अधिकारी, कैप्टन अंशुल किशोर ने प्रशिक्षुओं का स्वागत किया और चार सप्ताह तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में मूलभूत नाविक गतिविधियों से लेकर बंदरगाह चरण के दौरान सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण तक शामिल है, जबकि समुद्री चरण-समुद्र में जीवन की बारीकियों के व्यावहारिक प्रदर्शन पर केंद्रित है।

प्रशिक्षुओं को प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के पाल प्रशिक्षण जहाज पर पाल प्रशिक्षण से भी परिचित कराया जाएगा।

रॉयल सऊदी नेवल फोर्सेज (आरएसएनएफ) प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण 107 एकीकृत अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (आईओटीसी) के भारतीय नौसेना प्रशिक्षुओं के साथ आयोजित किया जा रहा है। इससे दोनों समुद्री देशों के प्रशिक्षुओं के बीच सौहार्द और आपसी समझ को बढ़ावा मिलता है। आरएसएनएफ के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल फहद अब्दुल्ला एस.अल-घोफैली ने 24 जनवरी को भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान दक्षिणी नौसेना कमान का दौरा किया था। दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय प्रशिक्षण सहयोग भारत और सऊदी अरब के बीच दीर्घकालिक मित्रता और साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Editor

Recent Posts

भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में पारित प्रस्तावों को खारिज किया

भारत ने बगदाद में 17 और 18 अक्तूबर को हुई इस्लामिक सहयोग संगठन-ओआईसी के विदेश…

9 घंटे ago

भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 300 गीगावाट के पार

भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से संचालित बिजली उत्पादन की क्षमता 300 गीगावाट का आंकड़ा पार…

9 घंटे ago

सीसीपीए ने विनियमित एवं खतरनाक विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन सूचीबद्धता, होस्टिंग, विज्ञापन और बिक्री को सुगम बनाने के खिलाफ कार्रवाई की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम,…

9 घंटे ago

देश में आज महाअष्‍टमी और महानवमी मनाई जा रही है

देश में आज महाअष्‍टमी और महानवमी मनाई जा रही है। उत्‍तर प्रदेश में भी आज…

11 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत करने का आह्वान किया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध…

11 घंटे ago

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्‍पन्‍न सुरक्षा नाकामियों पर चिंता व्यक्त की, गृह मंत्री का इस्तीफा अस्वीकार किया

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्‍पन्‍न सुरक्षा नाकामियों पर…

14 घंटे ago