भारत

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-530B (पैकेज-4) के बरेली-बदायूं खंड के 4-लेन निर्माण के लिए 1527 करोड़ रुपए स्वीकृत

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया हैंडल X के माध्यम से बताया कि “उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-530B (पैकेज-4) के बरेली-बदायूं खंड के 4-लेन निर्माण के लिए 1527 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना बरेली और बदायूं के बीच यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाएगी और इन दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को कम करेगी। इसके अलावा यह परियोजना बरेली और पवित्र धाम मथुरा के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी और पूरे क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि और शाश्वत विकास को बढ़ावा देगी”I

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया हैंडल X के माध्यम से यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए भोपाल से विदिशा, विदिशा से ग्यारसपुर, सताईघाट से चौका और चौका से कैमाहा पैकेजों के लिए 3589.4 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं का कनेक्टिविटी बढ़ाने, यात्रा के समय को कम करने, सड़क सुरक्षा को उन्नत करने और क्षेत्र के आर्थिक विकास में तेजी लाने के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Editor

Recent Posts

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…

4 घंटे ago

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है

आज राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य देश के विकास में उद्यमिता के…

4 घंटे ago

एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की जांच शुरू की

अमरीका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी एनवीडिया ने विदेशी खुफिया एजेंसी के दबाव संबंधी खबरों की…

4 घंटे ago

यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्ताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया

यमन में होदेईदाह और सना में पिछले दो सप्žताह से फंसे 19 भारतीय नाविकों को…

4 घंटे ago

कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू

कैंसर के उपचार की 137 दवाओं की घटी हुई कीमतें आज से लागू हो गई…

4 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन कॉप-31 आज से तुर्की के अंतालया में

भारत सहित करीब 200 देशों के नेता, वैज्ञानिक, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि और पर्यावरण कार्यकर्ता…

5 घंटे ago