भारत

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने PM-Janman के तहत महाराष्ट्र के लिए एक बड़ी बुनियादी ढांचा विकास योजना की घोषणा की

महाराष्ट्र में ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम में, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महाराष्ट्र राज्य के लिए पीएम-जनमन के कनेक्टिविटी घटक के तहत 50.35 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 50.13 किलोमीटर लंबी 27 सड़कों को मंजूरी दी है।

यह ऐतिहासिक पहल निम्न कार्य करेगी:

  • राज्य में 27 पीवीटीजी  की बस्तियों को ऑल वेदर सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
  • राज्य में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार करेगी, दूरदराज के गांवों और शहरी केंद्रों के बीच की खाई को पाटेगी।
  • क्षेत्र में आर्थिक विकास, व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देगी।
  • स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बाजारों जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सुधार करेगी।
  • रोजगार के अवसर पैदा करेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देगी।

पीएम-जनमन के तहत परियोजनाओं का क्षेत्र पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा, जो महाराष्ट्र में जनजातीय समूहों के विकास और समृद्धि में योगदान देगा और समावेशी विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर शौचालय सुविधाओं और पार्किंग स्थलों के उन्नयन, रखरखाव एवं स्मार्ट निगरानी के लिए दिशानिर्देश जारी किए

राष्ट्रीय राजमार्गों पर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए बर्लिन में कई उच्च स्तरीय बैठकें कीं

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को…

11 घंटे ago

इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से उड़ानों के रद्द होने की अवधि बढ़ाई

एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से…

11 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से…

11 घंटे ago

भारत-रूस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास (इंद्र 2026) का समापन

भारतीय नौसेना और रशियन फेडरेशन नेवी (आरयूएफएन) के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र 2026'…

13 घंटे ago