अंतर्राष्ट्रीय

रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने नार्थ कोरिया के साथ समग्र-रणनीतिक भागीदारी की एक संधि पर हस्‍ताक्षर किए

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कोरिया के साथ समग्र-रणनीतिक भागीदारी की एक संधि पर हस्‍ताक्षर किए हैं। इस स‍ंधि पर मूल रूप से दोनों देशों के नेताओं ने 19 जून को प्‍योंगयांग में हस्‍ताक्षर किए थे। निचले सदन ने 24 अक्‍तूबर को इस संधि का अनुमोदन किया था। रूस की संसद के ऊपरी सदन ने इस विधेयक का अनुमोदन छह नवम्‍बर को किया।

संधि की प्रस्‍तावना के अनुसार यह संधि दोनों देशों के हितों के अनुरूप क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और स्थिरता स्‍थापित करने के लिए है। संधि में कहा गया है कि रूस और उत्‍तर कोरिया संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता, अंदरूनी मामले में हस्‍तक्षेप नहीं करने की प्रतिबद्धता, समानता तथा अंतर्राष्‍ट्रीय नीति के अन्‍य सिद्धांतों का सम्‍मान करते हैं और अन्‍य देशों के साथ मित्रता और सहयोगपूर्ण संबंधों का समर्थन करते हैं।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

56 मिनट ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

60 मिनट ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

2 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

2 घंटे ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय तटीय मिशन 2.0 के लिए दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…

2 घंटे ago