अंतर्राष्ट्रीय

रूस के राष्ट्रपति पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 4 दिसंबर से दो दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने चार दिसम्‍बर से 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत की दो दिन की राजकीय यात्रा पर आएंगे। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि अपनी यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में एक भोज का आयोजन करेंगी।

दोनों देश की तरफ से तैयारी चल रही है जो हमारा एनुअल समि‍ट मीटिंग होता है, रशिया और भारत के बीच में इसको लेकर 23वां एनुअल समिट जो है वह दिल्ली में दिसंबर के महीने में होना है और डेट और तिथि के बारे में आपको जल्द से ज्ञान दिया जाएगा। मैं ये बता सकता हूं कि दोनों देशों की तरफ से अच्छी तैयारी चल रही है और जैसा कि आपको पता है जब विदेश मंत्री भी गए थे मास्‍को उसे यात्रा के दौरान इसमें बातचीत हुई थी और दोनों देश प्रयास कर रहे हैं कि यह राष्ट्रपति पुतिन का दौरा भारत में इस रिश्ते को और तेजी आएगी।

Editor

Recent Posts

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज न्यूजीलैंड…

6 घंटे ago

मौसम विभाग ने केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी

केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। केरलम के एर्नाकुलम,…

6 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी, ‘अल नीनो’ से दुनिया भर में अर्थव्यवस्था को लग सकता है बड़ा झटका

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि प्राकृतिक जलवायु घटना ‘अल नीनो’ से दुनिया भर…

6 घंटे ago

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता खराब होने के बाद पहले चरण के उपाय लागू किए गए

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) ने ग्रेडेड…

7 घंटे ago

दिल्ली में ग्रैप-1 लागू होने के बाद कार्यदिवसों में आज से 20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-एक यानी ग्रैप-1 लागू होने के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल…

7 घंटे ago