रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। राष्ट्रपति पुतिन ने निर्दोष लोगों की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ अभियान में भारत को पूरा समर्थन देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि इस जघन्य हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और बढाने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…
भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा…
गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…