रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर ध्यान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप समेत विश्व के कई नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ कल एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन ने कई वैश्विक चुनौतियों के बावजूद युद्धग्रस्त क्षेत्र में शांति लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील तथा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपतियों समेत विश्व के कई नेताओं के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कहा था कि भारत शांति का पक्षधर है।
दुनिया की एक ये सोच रही है कि भारत न्यूट्रल है, भारत न्यूट्रल नहीं है। भारत का अपना पक्ष है और भारत का पक्ष है शांति। हम पहले दिन से ही और मैंने राष्ट्रपति पुतिन को उनकी मौजूदगी में मीडिया के सामने कहा था कि ये समय युद्ध का नहीं है और मेरा ये कनविक्शन है कि समस्याओं का समाधान युद्ध के मैदानों में नहीं निकलता है, वो टेबल पर चर्चा करके ही निकलता है।
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…