अंतर्राष्ट्रीय

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर प‍ुतिन ने छह वर्ष के नये कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली

रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर प‍ुतिन ने मॉस्‍को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में एक समारोह में छह वर्ष के नये कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली।

पूर्व राष्‍ट्रपति जोसेफ स्‍टालिन के बाद सबसे लम्‍बे समय और लगभग 25 वर्ष तक सत्‍ता पर काबिज रहने वाले राष्‍ट्रपति पुतिन का नया कार्यकाल 2030 तक चलेगा।

राष्‍ट्रपति पुतिन ने इस वर्ष मार्च में नियंत्रित चुनावों में भारी जीत दर्ज की है। पूर्व राष्‍ट्रपति बोरिस येल्‍तसिन के बाद 1999 में राष्‍ट्रपति पद संभालने वाले राष्‍ट्रपति पुतिन ने रूस को विश्‍व परिदृश्‍य पर प्रमुख देश बना दिया है।

वर्ष 2022 में युक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस पश्चिमी देशों के कडे़ प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

23 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

23 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

23 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago