भारत

वियतनाम की ऐतिहासिक तीर्थयात्रा के बाद बुद्ध के पवित्र अवशेष भारत लौटे

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष वियतनाम में एक महीने तक चले अपने प्रदर्शनी दौरे के दौरान मिले जबरदस्त आध्यात्मिक प्रतिसाद के बाद, सोमवार, 2 जून 2025 को भारतीय वायु सेना के विमानों से भारत लौटेंगे और रात करीब 10:00 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति के नेतृत्व में भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ले जाए गए अवशेषों को पालम वायु सेना स्टेशन पर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के अधिकारियों और वरिष्ठ भारतीय भिक्षुओं द्वारा औपचारिक रूप से प्राप्त किया जाएगा।

21 मई को समाप्त होने वाली इस प्रदर्शनी को आध्यात्मिक उत्साह और बढ़ती सार्वजनिक श्रद्धा के कारण वियतनाम सरकार के विशेष अनुरोध पर 2 जून तक बढ़ा दिया गया था। विस्तारित दौरे के दौरान, पवित्र अवशेषों ने नौ शहरों का दौरा किया, जिसमें 15 मिलियन से अधिक भक्त बुद्ध का आशीर्वाद लेने के लिए एकत्र हुए।

दिल्ली पहुंचने के बाद, पवित्र अवशेषों को मंगलवार, 3 जून की सुबह से एक दिन के लिए राष्ट्रीय संग्रहालय में सार्वजनिक दर्शन के लिए रखा जाएगा। दिन में वरिष्ठ भिक्षुओं, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महासचिव और राजनयिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा एक औपचारिक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।

बुधवार, 4 जून को, अवशेष राष्ट्रपति के काफिले में दिल्ली से रवाना होंगे, जिसमें राष्ट्राध्यक्षों के लिए आरक्षित पूर्ण प्रोटोकॉल का पालन होगा। उन्हें वाराणसी के रास्ते सारनाथ ले जाया जाएगा, जहाँ उन्हें मूलगंध कुटी विहार में औपचारिक रूप से स्थापित किया जाएगा, जिससे एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रा का समापन होगा जिसने बुद्ध द्वारा सन्निहित शांति और करुणा के शाश्वत संदेश को मजबूत किया।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

45 मिनट ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

50 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

51 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल चेन्नई का दौरा करेंगे; 13,000 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई का दौरा करेंगे। वे सुबह लगभग…

53 मिनट ago

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को अनुमति देने से इनकार

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…

22 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…

23 घंटे ago