बिज़नेस

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए, कंपनी ने लाभ में 273% की वृद्धि दर्ज की

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्त हुई पहली तिमाही के लिए, अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम (स्टैंडअलोन) पर एक नज़र:

इकाईQ1 24-25Q4 24-25Q1 25-26
कच्चा इस्पात उत्पादनमिलियन टन4.685.094.85
विक्रय मात्रामिलियन टन4.015.334.55
प्रचालन से कारोबाररुपया करोड़23,99829,31625,921
ब्याज, कर और मूल्यहास चुकाने से पहले की कमाई (EBITDA)रुपया करोड़2,4203,7812,925
अप्रत्याशित वस्तुएं और कर से पहले का लाभरुपया करोड़3261,593890
अप्रत्याशित वस्तुएंरुपया करोड़(312)(29)
कर–पूर्व लाभ (PBT)रुपया करोड़141564890
कर – पश्चात लाभ (PAT)रुपया करोड़111178685

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान, असाधारण मदों और कर-पूर्व लाभ में 273% की भारी वृद्धि दर्ज की है। इस दौरान कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुक़ाबले विक्रेय मात्रा, प्रचालन से कारोबार, विक्रेय योग्य एवं कच्चे इस्पात उत्पादन में बढ़ोत्तरी हासिल की है।

सेल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कहा, “सेल का वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही का प्रदर्शन बेहतर प्रचालन दक्षता, बेहतर नकदी प्रवाह और घरेलू बाजार में विक्रेय की मात्रा में मज़बूत वृद्धि दिखाता है, जिसमें भारत सरकार की सेफगार्ड ड्यूटी की भी मदद मिली है। वैश्विक इस्पात बाज़ार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, बढ़ती घरेलू खपत, इस्पात क्षमता के विस्तार और सरकार से सेफगार्ड ड्यूटी की मदद के साथ, हम सभी इस्पात उपभोक्ता क्षेत्रों को उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात उपलब्ध कराना जारी रखे हुए हैं। हमारे लागत अनुकूलन उपाय और स्टेकहोल्डर्स के लिए वैल्यू बढ़ाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारे विकास की यात्रा के केंद्र में है।”

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

3 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

3 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

20 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

21 घंटे ago