बिज़नेस

सेल ने 45,000 टन स्टील के साथ महाकुंभ मेला 2025 के अस्थायी ढांचे को मजबूती प्रदान की

महारत्न और भारत की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले आगामी महाकुंभ मेला 2025 के लिए लगभग 45,000 टन स्टील की आपूर्ति की है। आपूर्ति की गई स्टील की कुल मात्रा में चेकर्ड प्लेट, हॉट स्ट्रिप मिल प्लेट, माइल्ड स्टील प्लेट, एंगल और जॉइस्ट शामिल हैं। इससे पहले भी सेल ने 2013 के महाकुंभ मेले के दौरान स्टील की आपूर्ति की थी। यह इस उल्लेखनीय सार्वजनिक आयोजन के लिए कंपनी के निरंतर समर्थन को दर्शाता है।

सेल द्वारा आपूर्ति किए जाने वाला स्टील महाकुंभ मेला 2025 के सुचारू और सफल आयोजन के लिए आवश्यक विभिन्न अस्थायी संरचनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इनमें पंटून पुल, मार्ग, अस्थायी स्टील पुल, सबस्टेशन और फ्लाईओवर शामिल हैं। इस स्टील आपूर्ति के प्रमुख प्राप्तकर्ताओं में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, बिजली बोर्ड और उनके आपूर्तिकर्ता शामिल हैं।

सेल को इस बड़े आयोजन के लिए इस्पात का योगदान देने पर गर्व है, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। कंपनी देश के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और इसकी सांस्कृतिक और सामाजिक भलाई को बढ़ावा देने वाली राष्ट्रीय परियोजनाओं में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

46 मिनट ago

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया

यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…

49 मिनट ago

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को रूपांतरित करने के लिए शुरू की गई पीएम-सेतु योजना का एक वर्ष पूरा

पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…

51 मिनट ago

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वन्य क्षेत्र में छोड़ा

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…

54 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश को 3,600 करोड़ रुपए की लागत से 3 लाख पक्के आवासों की बड़ी सौगात सौंपी

आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…

56 मिनट ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

7 घंटे ago