insamachar

आज की ताजा खबर

SBI expects India GDP growth rate to be 8.1 per cent in the third quarter of the current financial year due to strong domestic demand.
बिज़नेस

SBI ने घरेलू मांग में मजबूती के चलते चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 8.1 रहने की संभावना जताई

स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की आज जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में आर्थिक गतिविधि मजबूत बनी रही।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अर्थव्यवस्था ने मजबूत विकास गति बनाए रखी है।रिपोर्ट में कहा गया है कि कृषि और गैर-कृषि दोनों क्षेत्रों में उत्साहजनक रुझानों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोग मजबूत बना हुआ है। इसमें यह भी पाया गया है कि राजकोषीय प्रोत्साहन के कारण पिछले त्योहारी सीजन के बाद से शहरी उपभोग में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। यह आकलन ऐसे समय में आया है जब भारत अपने सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी आधार वर्ष को 2011-12 से संशोधित करके 2022-23 करने जा रहा है। नई जीडीपी श्रृंखला 27 फरवरी 2026 को जारी होने वाली है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *