बिज़नेस

SBI ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। बैंक ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर 8 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। बैंक के आर्थिक अनुसंधान विभाग की रिपोर्ट भारत में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास की प्रवृत्ति को उजागर करती है। शहरी आर्थिक वृद्धि का संकेत यात्री वाहन बिक्री, हवाई यात्री यातायात, वस्‍तु और सेवा कर संग्रह, क्रेडिट कार्ड लेनदेन, पेट्रोलियम खपत और टोल संग्रह में मजबूत प्रदर्शन से मिलता है। दूसरी ओर, ग्रामीण आर्थिक संकेतक भी सकारात्मक रुझान दिखा रहे हैं, जिसमें डीजल की खपत और दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ रही है।

Editor

Recent Posts

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) और NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स ऐप पर तत्काल एनपीएस सुविधा शुरू की

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…

2 मिनट ago

भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों में हुए हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…

5 मिनट ago

भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम ने तीसरी संयुक्त व्यापार समिति की बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा की

भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…

10 मिनट ago

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

12 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

13 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

13 घंटे ago