भारत

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग ने प्रतिभाशाली छात्रों की फीस माफ करने की घोषणा की

मुक्त शिक्षा विद्यालय (स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग) 2024-25 के अकादमिक सत्र में 8.5 ‘क्युमुलेटिव ग्रेड प्वाइंड एवरेज’ (सीजीपीए) हासिल करने वाले छात्रों की पूरी यानी 100 प्रतिशत फीस माफ करेगा।

मुक्त शिक्षा विद्यालय (एसओएल) की निदेशक पायल मागो ने सोमवार को यहां विद्यालय के 62वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि छात्रों की समस्याओं को हल करने के लिए एसओएल एक कॉल सेंटर भी शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को कौशल प्रदान कर उन्हें नौकरी के लिए तैयार करने के वास्ते एक कौशल केंद्र भी शुरू किया जाएगा।

स्थापना दिवस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

Editor

Recent Posts

गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 बजे शीतकाल के लिए होंगे बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 5…

7 मिनट ago

गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है

गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय लोगों के…

15 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से…

23 मिनट ago

भारत और सऊदी अरब ने वर्ष 2027 की हज यात्रा के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और सऊदी अरब ने वर्ष 2027 की हज यात्रा के लिए समझौता ज्ञापन पर…

25 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की।…

12 घंटे ago

भारत-यूरोपीय संघ ने आपसी साझेदारी और कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की

भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक…

14 घंटे ago