चुनाव

आम चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच जारी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज हो रही है। नामांकन भरने का काम कल शाम समाप्‍त हो गया। इस चरण में दस राज्‍यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 94 संसदीय सीटों के लिए 7 मई को मतदान होगा। उम्‍मीदवार सोमवार तक नाम वापस ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन भरने का काम बृहस्‍पतिवार को शुरु होगा।

गुजरात में लोकसभा चुनाव और पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच हो रही है। राज्य में लोकसभा की 26 सीटों के लिए कुल चार सौ 91 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए. राज्य में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं, जिनके लिए उनतालीस फॉर्म प्राप्त हुए। केंद्र-शासित प्रदेश दमन दीव और दादरा नगर हवेली की दो लोकसभा सीटों के लिए 17 नामांकन दाखिल किये गए। इस महीने की 22 तारीख को नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन चुनाव जंग में रहे उम्मीदवारों का अंतिम चित्र स्पष्ट होगा।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

4 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

6 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

6 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

6 घंटे ago