लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज हो रही है। नामांकन भरने का काम कल शाम समाप्त हो गया। इस चरण में दस राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 94 संसदीय सीटों के लिए 7 मई को मतदान होगा। उम्मीदवार सोमवार तक नाम वापस ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन भरने का काम बृहस्पतिवार को शुरु होगा।
गुजरात में लोकसभा चुनाव और पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच हो रही है। राज्य में लोकसभा की 26 सीटों के लिए कुल चार सौ 91 नामांकन फॉर्म प्राप्त हुए. राज्य में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं, जिनके लिए उनतालीस फॉर्म प्राप्त हुए। केंद्र-शासित प्रदेश दमन दीव और दादरा नगर हवेली की दो लोकसभा सीटों के लिए 17 नामांकन दाखिल किये गए। इस महीने की 22 तारीख को नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन चुनाव जंग में रहे उम्मीदवारों का अंतिम चित्र स्पष्ट होगा।
महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…
अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…
फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।…
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…