बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन पत्रों की आज जांच की जायेगी। इस चरण में अठारह जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए छह नवम्बर को वोट डाले जायेंगे। पहले चरण में कुल एक हजार छह सौ 98 नामांकन पत्र भरे गए हैं। उम्मीदवार सोमवार तक अपने पर्चे वापस ले सकते हैं। इस बीच, दूसरे चरण के चुनाव के लिए अब तक 290 नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। इस चरण में बीस जिलों की 122 विधानसभा सीटों के लिए 11 नवम्बर को मतदान होगा।
जनता दल यूनाइटेड ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के नाम शामिल हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम शामिल हैं। इधर जनसुराज पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारको की सूची जारी कर दी है। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर प्रमुख स्टार प्रचारक होंगे। महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा नहीं होने के बाद अब कई सीटों पर गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां आमने-सामने है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…