बिज़नेस

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए समझौता ज्ञापन प्रदर्शन में “उत्कृष्ट” रेटिंग हासिल की

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत अपने प्रदर्शन के लिए “उत्कृष्ट” रेटिंग हासिल की है। इसे 100 में से 96 अंक प्राप्त हुए हैं। यह उपलब्धि परिचालन उत्कृष्टता के प्रति सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की अटूट प्रतिबद्धता और कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के उसके समर्पण को उजागर करती है।

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एक अग्रणी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम के रूप में भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के विकास और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका कुल उत्पादन क्षमता 31 दिसंबर, 2024 तक 73 गीगावाट से अधिक है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड देश की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कार्यान्वयन एजेंसी है जो जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी ने अपने वार्षिक कारोबार में 22.13 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल कर कुल 42.935 बिलियन यूनिट का कारोबार किया। इसने 13,135.80 करोड़ रुपए की कुल आय अर्जित की जो पिछले वर्ष की तुलना में 20.91 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा कंपनी ने 436.03 करोड़ रुपए का कर-पश्चात लाभ हासिल किया जो 38.13 प्रतिशत की उल्‍लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।

वित्त मंत्रालय ने 30 अगस्त 2024 को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया था।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

7 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

7 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

7 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

7 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

7 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

21 घंटे ago