बिज़नेस

SECI ने अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 60 गीगावाट बिजली बिक्री समझौतों को निष्पादित करने की उपलब्धि हासिल की

नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत नवरत्न केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड (एसईसीआई) ने अक्षय ऊर्जा (आरई) क्षमता के 60 गीगावाट (जीडब्ल्यू) से अधिक बिजली बिक्री समझौतों (पीएसए) को निष्पादित करने की उपलब्धि हासिल की है। यह स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा भविष्य की दिशा में राष्ट्र की प्रगति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और देश भर में अक्षय ऊर्जा के उपयोग की सकारात्मक प्रवृत्ति को दर्शाता है।

बिजली बिक्री समझौते में सौर, पवन और हाइब्रिड ऊर्जा परियोजनाओं के विविध पोर्टफोलियो शामिल हैं, जो सामूहिक रूप से भारत की बढ़ती अक्षय ऊर्जा क्षमता के एक महत्वपूर्ण हिस्से को दर्शाते हैं। इन समझौतों के माध्यम से, एसईसीआई उत्पादित बिजली की दीर्घकालिक खरीद की गारंटी देता है, डेवलपर्स और निवेशकों को भुगतान सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि देश में अक्षय ऊर्जा उपक्रमों की व्यवहार्यता को भी दर्शाता है। भारत के अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए ऐसी दीर्घकालिक व्यवस्थाएं महत्वपूर्ण हैं। अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल सुनिश्चित करके, एसईसीआई अक्षय ऊर्जा बाजार को मजबूत करता है, डेवलपर्स और वित्तीय हितधारकों को आकर्षित करता है, भारत की कम कार्बन अर्थव्यवस्था के लिए पूंजी के प्रवाह को सुविधाजनक बनाता है।

एसईसीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संतोष कुमार सारंगी ने कहा, “स्थापना के मात्र चौदह वर्षों के भीतर 60 गीगावाट मूल्य के विद्युत विक्रय समझौतों पर हस्ताक्षर करना एसईसीआई के सफर का एक महत्वपूर्ण क्षण है। एसईसीआई यह सुनिश्चित करने में सबसे आगे है कि भारत अपने महत्वाकांक्षी स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ता रहे। हमें एक टिकाऊ और कम कार्बन भविष्य की ओर देश के संक्रमण में योगदान करने पर गर्व है।”

भविष्य की पहलों में नवीन ऊर्जा भंडारण समाधानों, अक्षय ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने, हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के उत्पादन को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नवीन बिजली आपूर्ति मॉडल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ये प्रयास अक्षय ऊर्जा संक्रमण को गति देंगे और भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सहयोग करेंगे।

Editor

Recent Posts

बिहार में बाढ़ की आशंका को देखते हुए तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय टीम गठित की

नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्‍लेशियर फटने से बिहार में आई अचानक बाढ़ और गंडक…

6 घंटे ago

नेपाल के रसुवा में अचानक आई बाढ़ में 384 पर्यटक लापता, 105 भारतीय

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास रसुवा क्षेत्र में आज सुबह भोटे कोशी नदी में अचानक आई…

6 घंटे ago

भारत और सेशेल्स ने मत्स्य पालन, जलीय कृषि और नीली अर्थव्यवस्था में रणनीतिक सहयोग को मज़बूत करने के लिए उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय बैठक की

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एमओएफएएचएंडडी), भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग ने 25 अगस्त…

6 घंटे ago

आईसीएटी ने 15-मीटर लंबी मल्टी-एक्सल स्लीपर बस के लिए पहला अनुपालन प्रमाण-पत्र जारी किया

मानेसर, हरियाणा: भारत के यात्री परिवहन क्षेत्र से संबंधित एक अहम घटनाक्रम में, इंटरनेशनल सेंटर…

6 घंटे ago

IICT और Netflix 6 कार्यक्रमों के माध्यम से स्कॉलरशिप देकर भारतीय कहानीकारों की अगली पीढ़ी का समर्थन करेंगे

भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) और नेटफ्लिक्स ने 100 छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा…

6 घंटे ago

भारत ने मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित UNCCD COP17 में चरागाहों के सामुदायिक-नेतृत्व वाले पुनर्स्थापन का आह्वान किया

भारत ने पशुपालक समुदायों के भरण-पोषण, जैव-विविधता के संरक्षण और जल व कार्बन चक्रों को…

6 घंटे ago