भारत

भारत और इथियोपिया के बीच दूसरी जेडीसी बैठक अदीस अबाबा में हुई

भारत और इथियोपिया के बीच दूसरी संयुक्त रक्षा सहयोग (जेडीसी) बैठक आज, 28 सितंबर 2026 को अदीस अबाबा में हुई। दोनों देशों ने सैन्य प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, चिकित्सा सहयोग, शांति स्थापना और रक्षा उद्योग के क्षेत्रों में आपसी हित के विषयों पर चर्चा की। दोनों पक्ष प्रशिक्षण संस्थानों से कर्मियों के आदान-प्रदान, रक्षा उत्पादन में संयुक्त उद्यमों के अवसरों का पता लगाने, प्रतिनिधिमंडलों के दौरे और अनुभव साझा करने वाली बातचीत के माध्यम से रक्षा सहयोग गतिविधियों का विस्तार तथा उन्हें और प्रगाढ़ करने पर सहमत हुए।

यह दौरा भारत-इथियोपिया रक्षा संबंधों में एक महत्वपूर्ण कदम है और साथ मिलकर काम करने के लिए दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। यह फरवरी 2025 में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों द्वारा हस्ताक्षरित रक्षा सहयोग समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से स्थापित संस्थागत व्यवस्था का भी हिस्सा है। पहली जेडीसी बैठक अक्टूबर 2025 में नई दिल्ली में हुई थी।

बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजय कुमार और इथियोपिया के रक्षा विदेश संबंध और सैन्य सहयोग महानिदेशक मेजर जनरल टेशोम गेमेचू ने की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षा विभाग और वायु सेना मुख्यालय के अधिकारी शामिल थे। इथियोपिया में भारत के राजदूत देवेश उत्तम ने भी बैठक में भाग लिया।

इथियोपिया भारत का एक महत्वपूर्ण रक्षा भागीदार है और यह साझेदारी 1958 में शुरू हुई थी। दिसंबर 2025 में भारत के प्रधानमंत्री की इथियोपिया यात्रा के दौरान, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया था।

Editor

Recent Posts

इस्राएल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी गादी आइज़ेनकोत को सत्‍ता में साझेदारी का प्रस्‍ताव दिया

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने प्रस्तावित राष्ट्रीय एकता सरकार में बारी-बारी से प्रधानमंत्री के…

4 घंटे ago

महिला एशियाई हॉकी चैंपियन्‍स ट्रांफी में भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार खिताब जीता

भोपाल में कल फाइनल में भारत ने चीन को तीन–एक से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार…

4 घंटे ago

57वां अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव गोवा में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ

57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव कल शाम गोवा में संपन्न हो गया। समारोह में गोवा…

4 घंटे ago

45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में संपन्न हुआ

45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 शुक्रवार, 27 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने वडोदरा में आयोजित ‘विश्व कल्याण महोत्सव’ को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री…

19 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…

20 घंटे ago