बिज़नेस

डीएफएस के सचिव ने ‘बैंकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की स्थिति’ पर एक वर्कशॉप की अध्यक्षता की

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव डॉ. विवेक जोशी ने आज नई दिल्ली में अपनी व्याख्यान शृंखला के हिस्से के तौर पर ‘बैंकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की स्थिति’ पर एक वर्कशॉप की अध्यक्षता की। नासकॉम ने इस वर्कशॉप के दौरान बैंकों और वित्तीय संस्थानों को एआई अपनाने और जोखिम कम करने के लिए सर्वोत्तम पद्धतियों की जानकारी प्रदान करने के लिए एक प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री के कई विशेषज्ञ शामिल हुए जिन्होंने एआई पर अपने अनुभव और विचार साझा किए। डीएफएस सचिव के अलावा यहां उपस्थित लोगों में डीएफएस के वरिष्ठ अधिकारी, 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के सीईओ, एमडी, सीटीओ और सीडीओ, साथ ही डीएफएस के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले विभिन्न वित्तीय संस्थानों के एमडी और सीईओ और नासकॉम के प्रतिनिधि शामिल थे।

इस वर्कशॉप ने प्रतिभागियों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में एआई को लागू करने के लिए विभिन्न केस स्टडीज और रणनीतियों की जानकारी वाले मंच का काम किया। उद्योग जगत के लोगों की विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए इस वर्कशॉप का उद्देश्य एआई प्रौद्योगिकियों की समझ और वित्तीय सेवा उद्योग पर उनके संभावित असर को बढ़ाना है। उद्योग विशेषज्ञों ने इन बातों पर चर्चा की कि एआई का उपयोग ग्राहक सेवा को बढ़ाने, क्रेडिट के संबंध में बेहतर निर्णय लेने, धोखाधड़ी और चूक का पता लगाने, जोखिमों को शीघ्रता से प्रबंधित करने, कर्मचारी उत्पादकता और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए कैसे किया जा सकता है।

इस वर्कशॉप में डेटा प्रशासन, साइबर सुरक्षा, पारदर्शिता और अनुपालन के संदर्भ में एआई की उभरती चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

17 मिनट ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

18 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

20 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

22 मिनट ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

24 मिनट ago