सीरिया में सरकारी सुरक्षा बलों ने दारा शहर पर अपना नियंत्रण खो दिया है। इसे मुख्य रूप से देश में वर्ष 2011 के सिविल विद्रोह का केन्द्र माना जाता है। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, विद्रोहियों ने अब तक दारा प्रांत के दारा शहर में 90 प्रतिशत से अधिक भूभाग पर कब्जा कर लिया है।
इस बीच, विद्रोहियों ने कल दो शहरों पर कब्जा करने के बाद सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स की ओर बढ़ना शुरू कर दिया था, जिसके कारण हजारों लोगों ने होम्स छोड़ दिया है।
जॉर्डन के गृहमंत्री माजेन फर्राया ने दक्षिणी सीरिया में विद्रोहियों से सुरक्षा के मद्देनजर अपने देश से लगने वाली जाबेर सीमा को बंद करने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…