खेल

T20 विश्‍व कप क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले तय, भारत का मुकाबला इंग्‍लैंड और दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्‍तान

आईसीसी टी-20 विश्‍व कप क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गये हैं। पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बृहस्‍पतिवार को ग्‍याना में पिछली बार के चैम्पियन इंग्‍लैंड से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्‍तान आमने-सामने होंगे। अफगानिस्‍तान पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा है।

आज सुबह किंग्‍सटन में अफगानिस्‍तान ने बांग्‍लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 8 रन से हरा दिया। अफगानिस्‍तान ने ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर पहले ही टी-20 विश्‍व कप से बाहर कर दिया है। मध्‍यम तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने चार विकेट लेकर अफगानिस्‍तान को जीत दिलाई। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। अफगानिस्‍तान ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बनाए। दो बार बारिश के कारण बाधित मैच में लक्ष्‍य को 19 ओवर में 114 रन तक सीमित कर दिया गया। भारत ने कल शाम सेंट लूसिया में सुपर 8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

11 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

12 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

12 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

12 घंटे ago