भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ए वाई वी कृष्णा और एन वेणुगोपाल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है। आदेश में कहा गया है कि असम-मेघालय कैडर के 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी कृष्णा, वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
इसमें कहा गया है कि उन्हें सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक के रूप में जांच एजेंसी में शामिल किया गया है और उनका कार्यकाल छह अगस्त 2028 तक रहेगा। कृष्णा के समकालीन वेणुगोपाल (हिमाचल प्रदेश कैडर) वर्तमान में सीबीआई में संयुक्त निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…