सेंसेक्स 1,331 अंकों की छलांग के साथ दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 397 अंक चढ़कर 24,500 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 1,330.96 अंक यानी 1.68 प्रतिशत उछलकर 80,436.84 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,412.33 अंक यानी 1.78 प्रतिशत तक उछलकर 80,518.21 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 397.40 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़कर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 24,541.15 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,595.27 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लिवाल रहे और उन्होंने 2,236.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत गिरकर 80.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को शेयर बाजार बंद रहे थे। बुधवार को सेंसेक्स 149.85 अंक चढ़कर 79,105.88 अंक पर और निफ्टी 4.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,143.75 अंक पर बंद हुआ था।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…