भारत

बिहार के जहानाबाद जिले में एक मंदिर में भगदड़ से सात लोगों की मौत

बिहार के जहानाबाद जिले के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में रविवार देर रात भगदड़ मचने से कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को मख्दूमपुर और आसपास के इलाकों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दस घायलों को घर भेज दिया गया, जबकि सात अभी भी भर्ती हैं।

जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताया, “जहानाबाद के बराबर पहाड़ी इलाके में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में रविवार देर रात करीब 11.30 बजे मची भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। मृतकों में ज्यादातर कांवड़िए शामिल हैं।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में मची भगदड़ में सात लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और पीड़ादायक करार देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नीतीश ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने इस हादसे में घायल श्रद्धालुओं का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

8 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

8 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

8 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

14 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

14 घंटे ago