भारत

ओडिशा की महानदी में एक नौका के डूबने की घटना में सात लोगों की मृत्‍यु

ओडिशा की महानदी में एक नौका के डूबने की घटना में सात लोगों की मृत्‍यु हो गई है, बचाव अभियान जारी है। इस नौका पर 54 लोग सवार थे। नौका में सवार सभी लोग निकटवर्ती छत्तीसगढ राज्‍य के हैं। वे ओडिशा में बारगढ जिले के अंबाभोना ब्‍लॉक में स्थित खरसेनी जा रहे थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में महानदी में एक नाव दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि वह दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने से व्यथित हैं।

उपराष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला किया

केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर गहरा…

2 घंटे ago

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न हुआ

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन के…

2 घंटे ago

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

4 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

4 घंटे ago