नेपाल में आज सुबह एक बस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई। ये बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी और रास्ते में त्रिशुली नदी में गिर गई। बस में कुल 44 यात्री सवार थे। लगभग 26 घायलों को बचा लिया गया है। कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है जबकि अधिकांश को काठमांडू भेजा गया है। दुर्घटनास्थल स्थल पर बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। बस, रविवार शाम 7 बजे पोखरा से 34 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी और काठमांडू जाते समय धाडिंग में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।





