भारत

पूर्वी भारत में आज तक और भारत के दक्षिणी हिस्‍से में कल तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रह सकती: मौसम विभाग

पूर्वी भारत में आज तक और भारत के दक्षिणी हिस्‍से में कल तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने आज गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्‍थानों पर भीषण गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। बिहार, ओडिसा और तटीय आन्‍ध्र प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर आज भीषण गर्मी की स्थिति बने रहने की संभावना है। तेलंगाना और विदर्भ में आज और कल तथा आंतरिक कर्नाटक में इस महीने की 7 तारीख तक भीषण गर्मी रहेगी।

मौसम विभाग ने पूर्वोत्‍तर भारत में 7 मई तक आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों तक बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

भारत के पूर्वी तथा दक्षिणी हिस्‍सों में भी 9 मई तक आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना व्‍यक्त की गई है।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

2 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

2 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

2 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

6 घंटे ago