उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी, तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार

उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग ने कल तक के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों तक जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है।

राजस्थान के कई जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। “बीते 24 घंटे में श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47 दशमलव 4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर में 46 डिग्री से ऊपर, वहीं बाडमेर, चूरू और कोटा में पारा 45 डिग्री सैल्सियस से अधिक मापा गया। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले दो, तीन दिन राज्य के कई जिलों में भीषण लू का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। साथ ही श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में पारा 47 से 48 डिग्री दर्ज किये जाने की आशंका है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, भरपूर पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

जम्मू-कश्मीर में भी लू की स्थिति बनी हुई है। “जम्मू क्षेत्र में पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को क्षेत्र के पांच जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पांच दिनों तक लू चलने का अनुमान लगाया है, मौसम में अत्यधिक बदलाव के साथ, आईएमडी और स्वास्थ्य अधिकारियों ने निवासियों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं जैसे कमजोर समूहों से अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

Editor

Recent Posts

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

9 मिनट ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर तिरुवनंतपुरम में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…

14 मिनट ago

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य…

16 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएन महासभा को किया संबोधित, मौजूदा वैश्विक संघर्ष और सीमा-पार आतंकवाद पर रहा फोकस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…

34 मिनट ago

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता के दावे का पुरजोर समर्थन किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…

36 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेल में महिला कबड्डी टीम और पुरुष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल में में महिला कबड्डी टीम और पुरुष कबड्डी टीम…

40 मिनट ago