भारत

ओडिशा में भीषण गर्मी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुँचा

ओडिशा इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुँच गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किए हैं, जिसमें लोगों को अत्यधिक गर्मी से बचने और सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। ओडिशा में मार्च मध्य तक तापमान में अत्यधिक वृद्धि देखी गई है, जो तटीय और आंतरिक क्षेत्रों को काफी प्रभावित कर रही है। राज्य के पश्चिमी हिस्सों को सबसे ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अनुमान व्‍यक्‍त किया है कि भीषण गर्मी अगले चार दिनों तक जारी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ होली के लिए तैयारियां भी जोरों पर हैं। मौसम विभाग ने 16 मार्च तक कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

3 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

5 घंटे ago