भारत

देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों सहित कई क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों सहित कई क्षेत्र में अभी भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के कई हिस्सों में अत्यधिक गर्मी की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जेनामणि ने बताया कि तापमान में मामूली गिरावट आने के बावजूद, देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। हालांकि दो-तीन दिनों में इसमें कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों में पूर्वोत्तर हिस्‍से कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के बारे में मौसम विभाग ने कहा है कि यह कुछ दिनों के अंदर बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय और असम के कई हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के अधिकांश हिस्सों में भी आगे बढ़ जाएगा। इसके प्रभाव से दो जून तक केरल, माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

14 घंटे ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

14 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

14 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

14 घंटे ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

14 घंटे ago