भारत

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: इस वर्ष अब तक 4,25,000 से अधिक तीर्थयात्री कर चुके हैं पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन

श्रीनगर: जम्‍मू-कश्‍मीर में अनंतनाग जिले में अमरनाथ की प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग गुफा का दर्शन पिछले वर्ष के 4.5 लाख तीर्थयात्रियों की तुलना में इस वर्ष अब तक चार लाख 25 हजार से अधिक तीर्थयात्री कर चुके हैं। यह गुफा 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

3,089 तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था अमरनाथ हिम शिवलिंग गुफा का दर्शन करने के लिए आज जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच आज सुबह तीर्थ यात्री 106 वाहनों में आधार शिविर से रवाना हुए। इस जत्‍थे में दो हजार दो सौ 47 पुरुष, सात सौ 45 महिलाएं, 73 साधु, 22 साध्वियां और दो ट्रांसजेंडर थे। इनमें से एक हजार दो सौ छियासी तीर्थ यात्री बालटाल आधार शिविर के लिए और एक हजार आठ सौ तीन तीर्थ यात्री पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए। यहां से ये तीर्थयात्री अपनी आगे की यात्रा पवित्र गुफा के लिए करेंगे।

28 जून को उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने जम्‍मू से अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्‍थे को रवाना किया था। तब से जम्‍मू आधार शिविर से तीन लाख ग्‍यारह हजार चार से 93 तीर्थ यात्री रवाना हो चुके हैं। 52 दिनों की यात्रा की औपचारिक शुरुआत 29 जून को बालटाल और पहलगाम आधार शिविर से हुई थी। यह यात्रा 19 अगस्‍त को समाप्‍त होगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

1 घंटा ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

2 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

3 घंटे ago

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के हिस्से के तौर पर 11-12 सितंबर, 2026 को ब्रिक्स भारत इनोवेट्स एक्सपोज़िशन का आयोजन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर, नई दिल्ली के भारत मंडपम में 11-12…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 9/11 के दर्दनाक हमलों की 25वीं बरसी पर पीड़ितों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9/11 के दर्दनाक हमलों की 25वीं बरसी पर पीड़ितों को याद…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मौत…

5 घंटे ago