सिफ्त कौर समरा एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोज़िशन में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं
सिफ्त कौर सामरा ने 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में व्यक्तिगत वर्ग का स्वर्ण जीता है। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं। सामरा ने 459 दशमलव दो अंक के साथ व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण जीता। उन्होंने भारत को टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक दिलाया।