भारत

सिक्किम के कृषि मंत्री पूरन कुमार गुरुंग ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की

केंद्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री चौहान ने अपने मंत्रालयों से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने तथा उन्हें शीघ्रता से हल करने के लिए राज्य के कृषि मंत्रियों के साथ बैठकों की एक श्रृंखला शुरू की जिसके क्रम में केंद्रीय मंत्री ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में सिक्किम के कृषि मंत्री पूरन कुमार गुरुंग के साथ बैठक की।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों और कृषि क्षेत्र का हित सर्वोपरि है तथा केन्द्र सरकार राज्य में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करती रहेगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिक्किम में जैविक खेती, प्राकृतिक खेती व अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि जैविक खेती व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इस बैठक से केंद्र और राज्य के बीच रिश्ता मजबूत होगा और भरोसा बढ़ेगा। बैठक के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज इटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित…

2 मिनट ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज रेल मंत्रालय…

4 मिनट ago

CAQM ने HSPCB द्वारा अपने निर्देशों का पालन न करने का संज्ञान लिया; समीक्षा बैठक में स्पष्टीकरण मांगा गया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा की अध्यक्षता में 8 सितंबर…

10 मिनट ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात…

3 घंटे ago