insamachar

आज की ताजा खबर

Sikkim
भारत

सिक्किम आज अपना 50वां स्‍थापना दिवस मना रहा है

सिक्किम आज अपना 50वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राजधानी गंगटोक में कई कार्यक्रम और सांस्‍कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आधिकारिक संदेशों में सिक्किम के उल्लेखनीय परिवर्तन की प्रशंसा की और समृद्ध भविष्य के लिए एकता, सांस्कृतिक गौरव और सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के लोगों को राज्य दिवस पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इस वर्ष यह अवसर और भी खास है, क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं! सिक्किम सौम्य सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों का स्थान है।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *